फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पहले 10 दिन में एक किलो भी नहीं हुई धान की खरीदारी

पहले 10 दिन में एक किलो भी नहीं हुई धान की खरीदारी

Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पहले 10 दिन में एक किलो भी नहीं हुई धान की खरीदारी
धानक्रय केंद्र नवीन मडी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amarujala
संतकबीरनगर। शासन ने एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने का आदेश दिया था। इसके लिए जिले में 39 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सर्वाधिक क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं, लेकिन सचिवों की हड़ताल चल रही है। मिलरों का भी अब तक एग्रीमेंट नहीं हो पाया है। विपणन विभाग के केंद्र भी खरीद में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। असर यह है कि अब तक जिले में एक किलो भी धान की खरीदारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 39 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्थित विपणन गोदामों को क्रय केंद्र बनाया गया है। शेष क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। एक क्रय केंद्र यूपी एग्रो को आवंटित है। एक नवंबर से इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक धान की खरीदारी शुरू नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं विभाग अभी तक मिलरों से एग्रीमेंट तक नहीं करा पाया है। अगर यही हाल रहा तो विभाग अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएगा। डिप्टी आरएमओ रामानंद ने बताया कि मार्केटिंग के सभी गोदाम खुल थे, लेकिन कहीं किसान धान बेंचने नहीं आए। इधर दीपावली की छुट्टी और साधन सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। सोमवार से धान की खरीदारी के लिए जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सचिवों की हड़ताल से बढ़ी दिक्कत
संतकबीरनगर। साधन सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल के चलते धान की खरीद नहीं हो पा रही है। साधन सहकारी समिति संघ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने कहा कि एक नवंबर को पूरे प्रदेश के सचिवों ने मांगों को लेकर लखनऊ में धरना दिया। वहां तय हुआ कि कार्य का बहिष्कार तब तक करेंगे जब तक सरकार उनकी मांग मान नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed