फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mdm closed for 4 days in school

बिना खाए स्कूल से लौट रहे बच्चे

Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
mdm closed for 4 days in school
प्रस्तावित मॉडल प्राथमिक विद्यालय धर्मसिंहवा - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा। प्रस्तावित मॉडल प्राथमिक विद्यालय धर्मसिंहवा के बच्चे चार दिनों से भूखे पेट पढ़ने को मजबूर हो रहे है। इसके पीछे खाद्यान्न और कनवर्जन कास्ट नहीं मिलना कारण बताया जा रहा है। रसोइया स्कूल आती है और घर लौट जा रही हैं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


विकास क्षेत्र सांथा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धर्मसिंहवा मॉडल स्कूल के लिए प्रस्तावित है। विद्यालय का नाम तथा अन्य सूचनाएं अंग्रेजी में लिखी गई है। विद्यालय अभिलेख के अनुसार 233 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। यहां पर आज चार दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बना है।
विज्ञापन


रसोइया स्कूल तक आकर घर लौट जा रही है। प्रधानाध्यापक अब्दुल समद ने बताया कि कनवर्जन कास्ट और अनाज न होने के कारण चार दिनों से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। बताया कि जुलाई तक कुल 70 हजार रुपये कनवर्जन राशि भी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया में 112 किलोग्राम चावल और 181 किलो गेहूं भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कोटेदार अनाज भी नहीं दे रहा है। ऐसे में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को शून्य सूचना भेजी जा रही है।


उन्होंने बताया कि एमडीएम बंद होने से पहले बीईओ सांथा को लिखित सूचना दे दी गई है, पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने बताया कि विद्यालय पर खाद्यान्न की व्यवस्था कर दी गई है। शनिवार से भोजन बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed