{"_id":"5b44f1014f1c1bc3248b57b9","slug":"41531244801-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस जारी
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में ढिलाई पर नोटिस जारी
चार ग्राम पंचायतों को एडीओ पंचायत ने दी चेतावनी
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों में लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। चार ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में शौचालय कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी है। निर्माण न पूरा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत बसडीला में कुल 92, पटवरिया में 29, सीयर में 44 और थरौली में 118 शौचालय के लिए ग्राम पंचायत निधि में धन भेजा गया था। ग्राम प्रधानों ने धन की निकासी भी कर ली। लेकिन, कई माह बाद भी शौचालय का काम पूर्ण नहीं हो पाया। एडीओ पंचायत ने चारों ग्राम पंचायतों को जारी नोटिस में लिखा है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय की धनराशि आवंटित की गई है, परंतु अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है। यदि सात दिन के अंदर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराए गए तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। नोटिस से पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों को नोटिस दिया गया है। समय से कार्य पूरा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।