फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   413 pradhans took oath

413 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को दिलाई गई शपथ

Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
413 pradhans took oath
413 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

754 ग्राम पंचायतों में से संगठित हैं सिर्फ 414 ग्राम पंचायतें
सेमरियावां क्षेत्र के दरियाबाद के प्रधान के बाहर होने से नहीं दिलाई जा सकी शपथ
प्रधानों ने कोरोना से ग्रामीणों की जान बचाने में हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के नौ ब्लॉकों की संगठित 414 ग्राम पंचायतों में से 413 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सेमरियावा ब्लॉक की दरियाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान के बाहर होने से उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। शपथ लेने के बाद प्रधानों और सदस्यों ने कोरोना की जंग में अपने-अपने गांवों के ग्रामीणों की जान बचाने में भरपूर मदद करने का भरोसा प्रशासन को दिया।
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र की संगठित 36 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बीडीओ दीपक सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं होने से 61 ग्राम पंचायतों गठन नहीं हो पाया है। संगठित 36 ग्राम पंचायतों प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के 58 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और 780 ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय ने बताया कि सदस्यों का कोरम पूरा करने वाली संगठित ग्राम पंचायत के 59 ग्राम प्रधान का शपथ ग्रहण होना था। इनमें से 58 प्रधान ने शपथ ली। दरियाबाद के प्रधान अब्दुल फत्ताह के बाहर रहने से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इसी के साथ 780 ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पौली की संगठित 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। एडीओ पंचायत दिनेश राय ने बताया कि क्षेत्र के संगठित ग्राम पंचायत शिवबखरी, किशुन पुर, खरचा, नरायन पुर, छपरा मगर्वी, भिटहा-कटहा, सकुर चक, परडिया, खेवसिया, गौवापार, मुठही खुर्द, अजाव, खैरा, धौरहरा, हड़िया माफी, चौराकला, कणजी रुस्तमपुर, निहैला, चन्दौली माफी, मकदूमपुर, छितौनी, बरगदवा, उदहा, मटौली समेत कुल 26 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके उक्त गांवों के ग्राम सचिव, कमलेश तिवारी, अशोक राय, संतोष पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार यादव, कुमार रंजन, शैलजा मिश्रा और निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को नामित अधिकारी तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने विकास खंड बेलहर कला की संगठित 47 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ राकेश कुमार और एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने बताया कि क्षेत्र के कुल 66 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें संगठित 47 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ सौरभ कुमार पांड़ेय ने सांथा ब्लॉक क्षेत्र की संगठित 61 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और 666 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ ने बताया कि लिंक भेज कर वर्चुअल शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानों ने कोरोना से लड़ाई में हर तरह से सहयोग करने का संकल्प भी लिया।

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के संगठित 47 ग्राम प्रधानों और 482 पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद ने बताया कि नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 103 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 57 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के अभाव में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य शपथ नहीं ले पाए हैं। जबकि 47 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूर्ण था। इन 47 ग्राम पंचायतों के प्रधान और 482 सदस्यों को बीडीओ विजय पांडेय ने वर्चुअल शपथ दिलाई। इसी तरह हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र की संगठित 50 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने वर्चुअल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र की 37 ग्राम पंचायतों के प्रधान और 522 ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जबकि मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ महावीर प्रसाद ने क्षेत्र की संगठित 51 ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि जिले में 754 ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्वाचित हुए है। दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं होने से 340 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। जबकि 414 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। संगठित 414 ग्राम पंचायतों में से 413 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए नामित अधिकारियों के जरिए वर्चुअल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दी गई। जबकि सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के दरियाबाद के निर्वाचित प्रधान के बाहर होने से उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। आयोग के निर्देश के बाद जब असंगठित ग्राम पंचायतों में सदस्यों का निर्वाचन हो जाएगा। उसके बाद उन ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed