फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   41 years have passed since they got the status of municipality, but only VIP colonies are in bad condition.

Sant Kabir Nagar News: पालिका का दर्जा मिले गुजरे 41 साल, पर वीआईपी काॅलोनियां ही बदहाल

Wed, 27 Sep 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
41 years have passed since they got the status of municipality, but only VIP colonies are in bad condition.
शहर के वीआईपी कालोनी बंजरिया में बदहाल पड़ी सड़क।संवाद
- शहर के शास्त्री नगर, बंजरिया काॅलोनी, टीचर्स काॅलोनी में जलनिकासी और क्षतिग्रस्त सड़कों से होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद को नगर पालिका का दर्जा मिले 41 साल हो गए हैं। मगर शहर की वीआईपी काॅलोनियों में दुश्वारियां कम नहीं हैं। शहर की टीचर्स काॅलोनी, शास्त्री नगर, बंजरिया काॅलोनी, पुरानी तहसील काॅलोनी आदि में जल निकासी, सड़क समेत अन्य कई समस्याएं बरकरार हैं।
खलीलाबाद को जब 1981 में नगर पालिका का दर्जा मिला तो लोगों में खुशी हुई कि अब यहां का विकास होगा। कार्य तो हुए, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। नाली, सड़क, खड़ंजा आदि भी बनाए गए। धीरे-धीरे मरम्मत के अभाव में यह टूटने लगे। शहर के सामान्य वार्ड की बात छोड़ दें तो वीआईपी काॅलोनियों का हाल तो और बुरा है। शास्त्री नगर तक जाने के लिए मार्ग नहीं बना पाया है। इसके साथ ही इस वार्ड में जो नालियां बनी हैं, वह भी टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

यही हाल बंजरिया मोहल्ले का है। इस मोहल्ले में सड़के टूट चुकी है, बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ नालियां भी टूटी हुई हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। जलभराव से दुर्गंध उठती है, जिससे जलजनित बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। पुरानी तहसील काॅलोनी का भी यही हाल है, यहां भी सड़कें टूट चुकी हैं। टीचर्स काॅलोनी में भी सड़कें बनाई गईं, लेकिन गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरलाॅकिंग सड़क जगह-जगह टूट गई है, जिससे दो पहिया वाहन और पैदल चलना दुश्वारियों भरा सफर है। बंजरिया निवासी प्रवीण राय, अमित चौधरी, अभिषेक, शास्त्री नगर निवासी सतविंदर पाल ने बताया कि वार्ड में जो सड़के बनी हैं, वह टूट चुकी हैं। उसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। बारिश में सड़कों पर बने गड्ढे में पानी भर जाता है। जिससे आने-जाने में समस्या होती है। नालियां टूटने की वजह से गंदा पानी भी सड़कों पर ही बहता है। नगर पालिका को इसकी मरम्मत करानी चाहिए।


नगर पालिका के जिस वार्ड में सड़कें टूटी हैं या नालियां क्षतिग्रस्त हैं। उसकी प्राथमिकता के तौर पर मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed