{"_id":"65959dd955319cb97401a240","slug":"4-sent-to-jail-in-dakati-poster-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7784-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुराफातियों ने फैलाई थी झूठी अफवाह, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुराफातियों ने फैलाई थी झूठी अफवाह, भेजे गए जेल
Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
दरियाबाद में डकैती का झूठा पोस्टर सोशल मीडिया पर किया था वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के दरियाबाद गांव में डकैती का पोस्टर खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर फैलाया था। पुलिस की जांच में गांव में पोस्टर नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टर वायरल करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर चार लोगों को जेल भेजा है।
मंगलवार को दुधारा क्षेत्र के दरियाबाद में डकैती का पोस्टर चस्पा होने की सूचना आग की तरफ फैल गई। सोशल मीडिया पर यह सूचना काफी तेजी से फैली। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव में पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
इसके बाद बताया कि यह अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। पुलिस फिर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की आईडी से तलाश की तो गांव के चार लोग इसमें शामिल पाए गए। उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दुधारा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दरियाबाद में डाका डालने के संबंध में तीन जनवरी को भ्रामक सूचना फैलाई गई थी। सूचना फैलाने वाले अदनान पुत्र नुरूल हुदा, उस्मान अहमद पुत्र अब्दुल कादिर, मोहम्मद माज पुत्र उबैतुल्लाह और इम्तियाज पुत्र इस्तियाक निवासी दरियाबाद को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त लोगों ने डाका डालने की फर्जी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।