{"_id":"6941c307aef32060c60336e5","slug":"39-shops-were-inspected-ones-license-was-suspended-and-another-was-sealed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142901-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 39 दुकानों की जांच, एक का लाइसेंस निलंबित, दूसरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 39 दुकानों की जांच, एक का लाइसेंस निलंबित, दूसरी सील
Wed, 17 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
भुवरिया चौराहे पर उर्वरक की दुकान की जांच करती कृषि विभाग की टीम-स्रोत कृषि विभाग
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने डीएम के निर्देश पर जिले के तीनों तहसीलों में टीम का गठन कर उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरा उर्वरक की 39 दुकानों की जांच की। एक दुकान लाइसेंस निलंबित कर दिया जबकि एक दुकान को सील कर दिया। इसके साथ ही उर्वरक के 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में नौ दुकानों के निरीक्षण में उर्वरक के तीन नमूने लिए गए। अभिलेख अपूर्ण मिलने पर एक दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। तहसील खलीलाबाद में कुल 17 दुकानों का निरीक्षण कर खाद के 8 नमूने लिए गए। तहसील मेंहदावल में 13 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 2 नमूने एकत्र किए गए। अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण अवैध खाद व्यापार में संदिग्ध पाए जाने पर वीरेंद्र मौर्य की भुवरिया चौराहे के पास हाईवे किनारे स्थित दुकान को सील किया गया। दुकान खोल कर भागने पर चौधरी खाद बीज भंडार, किनौना कुर्थिया का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया।
महादेव खाद बीज भंडार को अभिलेख नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया गया। साधन सहकारी समिति मीरगंज, शाकिर अली खाद भंडार, भुवरिया को बिना सूचना के गोदाम बंद करने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 39 दुकानों का निरीक्षण कर कुल एक दुकान को सील किया गया।