फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3.46 crore loan distributed among 43 entrepreneurs

Sant Kabir Nagar News: 43 उद्यमियों में बांटे 3.46 करोड़ के ऋण

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
3.46 crore loan distributed among 43 entrepreneurs
कबीरचौरा परिसर में लगा शिविर, चेक भी वितरित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की पहल पर स्टेट बैंक की ओर से कबीरचौरा मगहर में त्रण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 43 उद्यमियों में 3.46 करोड़ के ऋण बांटे गए। इसमें मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री खाद्य उन्यन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत उद्यमियों को ऋण की स्वीकृति पत्र और चेक दिया गया।
स्टेट बैंक के बैंक मुख्य महाप्रबंधक शरद चांडक ने कहा कि संतकबीरनगर में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने में स्टेट बैंक महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उद्यमियों को ऋण दिलाने में पूरी मदद की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए मुद्रा लोन दे रही है। जिससे बेरोजगार युवक छोटे-छोटे व्यवसाय करके स्वावलंबी बन सकें। इस ऋण मेले में 43 लाभार्थियों में 3.46 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह, शिक्षा ऋण, लघु उद्योग तथा मुद्रा योजना के लाभार्थी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुद्रा लोन, स्माल इंडस्ट्रीज को लगाने की योजना चलाई है। जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकें। उन्होंने कहा कि जिले के औद्योगिक विकास का खाका खींचा जा चुका है। आने वाले दिनों में एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत होजरी उद्योग से जुड़े उद्यमियों के लिए मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से होजरी कारोबारियों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी दिवाकर पांडेय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, महंत विचारदास, मुतवल्ली खादिम हुसैन, केशव दास, देवव्रत दास, राम शरन दास वैद्य, डॉ. अजय पांडेय और शफीकुर्रहमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


कबीर के बताए मार्ग पर चलने से सफल होगा जीवन : मुख्य महाप्रबंधक
मगहर। संतकबीर ने समाज को सही दिशा देने और दुनिया को मानवता का संदेश देने का काम किया है। उनके बताए मार्ग पर चलने मात्र से जीवन सफल हो सकता है। यह बातें सोमवार को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ शरद चांडक ने संतकबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर चादर चढ़ाने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कबीर ने सदा मानवता की बात की है। उनके एक-एक दोहे हमें सुखमय जीवन जीने की सीख देते नजर आते हैं। कबीर ने सदैव प्रेम, सद्भाव की बात की है। कबीर जैसा संत जो अपनी बातों, कर्मों के बल पर दुनिया पर राज करता हुआ दिख रहा है। इससे पूर्व महंत विचारदास ने उन्हें कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें अंगवस्त्र व कबीर का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सीजीएम ने कबीर समाधि परिसर में आम का पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। जिसमें 500 पौधे लगाने की योजना है। पर्यटन यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed