{"_id":"6238a1b83a41f124391bbbc0","slug":"339-pm-aawas-complete-everyday-khalilabad-news-gkp4305830104","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रतिदिन पूर्ण कराए 339 आवास, तभी पूरा होगा लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रतिदिन पूर्ण कराए 339 आवास, तभी पूरा होगा लक्ष्य’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रतिदिन पूर्ण कराए 339 आवास, तभी पूरा होगा लक्ष्य’
- सीडीओ ने सभी बीडीओ को दिया निर्देश
- दो वित्तीय सत्रों के अधूरे हैं 3,796 आवास
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण की गति सुस्त है। दो वित्तीय सत्र के 3,796 आवास अधूरे पड़े हैं। जबकि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश है। सीडीओ ने 339 आवास प्रतिदिन पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया है।
वित्तीय सत्र 2020-21 का 887 आवास अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। इसमें सर्वाधिक सांथा में 294 आवास अपूर्ण हैं। पौली में 137 और मेंहदावल में 135 आवास अपूर्ण हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 का 2,909 आवास अपूर्ण हैं। इसमें सर्वाधिक अपूर्ण आवास बघौली ब्लॉक में 704 है। जबकि नाथनगर में 518, पौली में 418, सांथा में 345, हैंसर बाजार में 333, सेमरियावा में 203, मेंहदावल में 217, बेलहर कला 129 और खलीलाबाद में 42 आवास अपूर्ण हैं। इधर, विधानसभा चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी व्यस्त रहे। जिसकी वजह से निर्माण कार्य सुस्त हो गया। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च तक आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश है। इसके लिए प्रत्येक दिन 339 आवास पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें और प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो लाभार्थी रकम लेने के बाद आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उनसे रिकवरी भी कराई जाएगी।