फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दो दिवसीय धरना शुरू

दो दिवसीय धरना शुरू

Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय धरना शुरू
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो सहित
राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग
मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर दो दिवसीय आंदोलन के क्रम में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। न्यूनतम मानदेय 18 हजार तथा तीन हजार पेंशन के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 19 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।

आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन दे रही है। अब इससे काम नहीं चलने वाला है। सरकार मांगों को पूरा करे, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर मुख्य सेविका के पद पर नियुक्त प्रदान किया जाए। प्रदेश में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय जब से पीएफएमएस लागू हुआ है, तब से नहीं मिला है। दो दिवसीय धरने के बाद सात से 11 फरवरी तक लखनऊ में क्रमिक अनशन किया जएगा। धरने में विजय लक्ष्मी, तारा देवी, आरती वर्मा, गायत्री देवी, आशा सिंह, तारामती, चित्रमाला, शोभा यादव, रीना, सुफिया खातून, विजय लक्ष्मी यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed