फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धरना प्रदर्शन जारी रहा

धरना प्रदर्शन जारी रहा

Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन जारी रहा
तीसरे दिन भी ग्राम प्रधानों का धरना-प्रदर्शन रहा जारी
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों की संस्तुति व भुगतान न होने से नाराज है प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। पीडी की कार्यशैली से नाराज नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान ब्लॉक के सभी कार्यालयों में ताला बंद रहा।

पीडी के स्थानांतरण की मांग के लिए ग्राम प्रधान संघ नाथनगर के ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा सिंह के नेतृत्व में प्रधान 23 जनवरी से ब्लॉक मुख्यालय पर ताला बंदी कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लॉक गेट के बाहर निकाल दिया गया। प्रधानों को समर्थन देने के लिए अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, जिला सचिव नरेंद्र नाथ चौरसिया, संगठन मंत्री होरीलाल कनौजिया, खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव मिश्र आदि पहुंचे। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा सिंह ने कहा कि जब से पीडी को नाथनगर ब्लॉक का मनरेगा प्रभारी बनाया गया है, तब से मनरेगा से होने वाला विकास कार्य पूरी तरह बंद हो गया है। पीडी न तो किसी परियोजना की संस्तुति दे रहे हैं और न ही पुराना भुगतान कर रहे हैं। जब तक पीडी का तबादला नहीं होगा। तब तक अनवरत धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर प्रधान श्यामसुन्दर, हरिशनारायण उर्फ बडकान चौधरी, पवन कुमार ओझा, दकुर्गेश तिवारी, महेश यादव, पन्ना पाल, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार, विनोद यादव, मंगल लाल चौहान, ओमप्रकाश, अवधेश मौर्य, अब्दुल रब खां, रमेश कुमार, बुुुद्धिसागर, यादवेश यादव, धनंजय राय, मोनू यादव, रतिभान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed