{"_id":"5c042b1ebdec2241671397e7","slug":"31543777054-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश पद यात्रा
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं’
कर्री में कमल संदेश पद यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही सरकार
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कर्री में रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
वित्त राज्य मंत्री ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लाभार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जनधन, उज्ज्वला योजना के जरिए लोगों को लाभ दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि यह पदयात्रा एक दिसंबर से शुरू हुई है। 15 दिसंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अम्ब्रीश राय, दयाराम, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, अभिषेक जायसवाल, राघवेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, हरिकेेश चौरसिया, वीरेंद्र शुक्ल, रवींद्र तिवारी, मधवेंद्र, अर्जुन राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।