{"_id":"5bf5a9d4bdec226970458780","slug":"31542826452-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉउट गाइड रैली की शुरुआत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉउट गाइड रैली की शुरुआत हुई
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाति-पंथ को मिटाकर भाईचारा बढ़ाता है स्काउट : डीआईओएस
बखिरा में तीन दिवयीय स्काउट-गाइड जनपदीय रैली शुरू हुई
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय 21वीं स्काउट-गाइड जनपदीय रैली की शुरुआत हुई। इसमें स्काउट-गाइड की तरफ से कैंप फायर, सिग्नलिंग, शारीरिक प्रदर्शन, साहसिक क्रियाकलाप व झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने शिविर का उद्घाटन किया।
डीआईओएस ने कहा कि स्काउटिंग एक आंदोलन है। इसमें उच्च कोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास किया जाता है। स्काउटिंग आंदोलन के जनक राबर्ट स्टिफैंस स्मिथ बेंडन पावेल थे। भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष-1913 में एनी बेसेंट ने प्रारम्भ किया था। यह सभी मतभेदों को समाप्त करने के साथ ही समानता लाता है। कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर तिवारी ने कहा कि स्काउट-गाइड का यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इसमें जनपद के करीब डेढ़ दर्जन विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। स्काउट-गाइड समाज निर्माण में सहायक होता है। समाज को नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही सकारात्मक सोच विकसित करता है। इससे पहले छात्राओं ने स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान आशा यादव, निशा यादव, रामनिवास, रमेशचंद्र यादव, नवल किशोर त्रिपाठी, श्रीप्रकाश मिश्र, डीपी सिंह, अक्षयवर यादव, मौलेंदु पांडेय, रजनीश आदि मौजूद रहे।