{"_id":"5b940478867a557fe51009b0","slug":"31536427128-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 15 को
Santkabirnagar
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव 15 सितंबर को होगा और 13 सितंबर को इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव का परिणाम भी 15 सितंबर को ही घोषित कर दिया जाएगा।
सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख नईमा खातून के खिलाफ बीते 29 जनवरी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। 121 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 70 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के दिन मौजूद रहे। जिसमे से 65 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था और पांच ने प्रमुख नईमा खातून के पक्ष में मतदान किया था। तभी से सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खाली चल रही थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर 13 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 सितंबर को नामाकंन पत्रों की वापसी होगी। 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा और शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम भी घोषित किया जाएगा। चुनाव की तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।