फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शोक सभा कर दी गई श्रद्घांजलि

शोक सभा कर दी गई श्रद्घांजलि

Fri, 17 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शोक सभा कर दी गई श्रद्घांजलि
अटल जी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
विज्ञापन

जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनते ही कार्यकर्ता और उनके समर्थक शोक में डूब गए। सांसद शरद त्रिपाठी ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई है। वे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की खबर मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए। सांसद ने कहा कि अटल जी के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि अटल जी की कमी हमेशा खलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, धनंजय पांडेय, दुर्गा पांडेय, आनंद त्रिपाठी, पियूष सिंह आदि ने भी अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर फैल गई। मर्माहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगत गुरू शंकराचार्य इंटर कालेज में बैठक कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि अटल जी के परिश्रम और लगन का परिणाम रहा कि जनसंघ और बाद में भाजपा को विशिष्ट पहचान मिली। पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने का अवसर मिला। श्रद्धांजलि देने वालों में दिनेश पांडेय, खुनखुन पांडेय, कमला यादव, राजू पांडेय, भूपेंद्र तिवारी, गुड्डू पांडेय, आंनद श्रीवास्तव, दयाराम मिश्र, डॉ. मुरली प्रजापति, रमेश कांदू, जयकृष्ण कांदू, अर्जुन मद्देशिया, आशीष सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, सर्वेश तिवारी, श्याम मोहन यादव, इंद्रसेन सिंह, अमृत पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़या ग्राम पंचायत में देहात सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा करके अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रेमचंद्र त्रिपाठी, कृष्णानंद त्रिपाठी, मानवेंद्र सिंह, कृष्णबहादुर सिंह, प्रद्युमभन सिंह, गवर्नर तिवारी, निरंजन विश्वकर्मा, लालचंद्र गुप्ता, लालजी शाही, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक इकाई की सिहटीकर मंदिर पर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश चौबे, संदीप चौरसिया, सोनू गुप्ता, बलराम गुप्ता, रमेश शुक्ला, महेश सिंह, विनय, रवि, धर्मेंद्र सिंह, सूरज, आशुतोष, रामरूप, रमेश, पिंटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed