फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्वतंत्रता दिवस आज मनेगा

स्वतंत्रता दिवस आज मनेगा

Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस आज मनेगा
प्रभातफेरी से शुरू होंगे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो है
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे रहे लोग
-प्रभातफेरी, पौध रोपण, क्रास कंट्री रेस के अलावा होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम प्रभातफेरी से शुरू होंगे। सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया जाएगा। मंगलवार को तैयारियों का अंतिम रूप दिया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिता की तैयारी लोग करते देखे गए। बुधवार को हर सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, गैर सरकारी संगठन और अन्य जगहों पर तिरंगा झंडा लहराएगा। इस दौरान लोग देशभक्ति से सराबोर रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल, जीआर एकेडमी देवडाड़, संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद सहित सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई। विद्यालयों पर सबसे पहले प्रभात फेरी निकाल कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही हर स्थानों वृहद रूप से पौध रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
कब-कब क्या होगा
सुबह आठ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया जाएगा।
8.30 बजे पुलिस लाइन सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा।
9.30 बजे से 11 बजे के बीच में पुरुष एवं महिला वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन होगा।
10 बजे से 11 बजे तक मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम होगा।
10.30 बजे से 12 बजे तक खेलकूद क्रास कंट्री रेस होगा।
9 बजे से 11 बजे शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम होंगे।
11 बजे से एक बजे तक समस्त शिक्षण संस्थानों में खेल कूद, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताए होंगी।
एक बजे जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित होगा।
तीन बजे शहर में सामूहिक मार्च पास्ट निकाला जाएगा।
पांच बजे से सात बजे तक सार्वजनिक सभा मेंहदावल चौराहे पर आयोजित होगी।
रात 7.30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन सार्वजनिक स्थल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed