{"_id":"5a2acf694f1c1bc45b8bae72","slug":"31512755049-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास अधिकारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास अधिकारी को पीटा
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिक गन्ना पड़ताल नहीं करने की वजह से सुगर मिल खलीलाबाद गेट के सामने कुछ लोगों ने गन्ना विकास अधिकारी की पिटाई कर दी। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने एक बाप- बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव के रहने वाले शेषनाथ राय पुत्र राम बहादुर राय का आरोप है कि वह बभनान सुगर मिल में गन्ना विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। शाम को चार बजे के करीब वह खलीलाबाद सुगर मिल गेट के सामने क्षेत्र में जाने के लिए खडे़ थे। उसी दौरान सरैया निवासी मेवालाल चौधरी अपने बेटे संजय पटेल और कडे़सर निवासी रामकेत के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि लोगों अपने गन्ने का अधिक पड़ताल करने का दबाव बनाया तो मना कर दिया। उसी से नाराज होकर तीनों लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर लोग उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उन्हे काफी चोटें आई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित गन्ना विकास अधिकारी की तहरीर के आधार पर मेवालाल चौधरी, संजय पटेल और रामकेत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।