{"_id":"5a0b28b64f1c1bee688bb5d7","slug":"31510680758-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे की कीमत मांगने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे की कीमत मांगने पर दुकानदार को पीटा
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के अमेदवा में सोमवार की शाम अंडे का पैसा मांगने पर कुछ दबंगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे गांव के दो अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
अमेदवा गांव निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र विश्वनाथ ने आरोप लगाया है कि वह अमेदवा तिराहे पर अंडे की दुकान चलाता है। सोमवार की शाम भिटकिनी गांव निवासी अजय और विजय पुत्रगण रामभवन ने अंडा खाया। अंडे की कीमत मांगने पर उसे दोनों दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसी समय दबंगों ने भी अपने सहयोगियों को बुलाकर सभी की पिटाई करना शुरू कर दिया, जिससे जगदीश, प्रमोद, विजय, इंद्रेश घायल हो गए। पुलिस ने भिटकिनी गांव निवासी अजय, विजय, अरविंद, महेंद्र और रामबुझारत के खिलाफ मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर एसपी गौतम ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।