फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   28 personnel including two ADOs found absent

Sant Kabir Nagar News: दो एडीओ समेत 28 कर्मी मिले अनुपस्थित

Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
28 personnel including two ADOs found absent
संतकबीरनगर। सीडीओ ने ब्लॉकों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने का नया तरीका अख्तियार किया। बृहस्पतिवार को सभी बीडीओ से उपस्थिति पंजिका व्हाट्सएप पर मंगाकर जांच की तो दो एडीओ समेत 28 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने बताया कि सभी बीडीओ से उपस्थिति पंजिका की प्रति व्हाट्सएप पर मंगाई। उसी से कर्मचारियों का आक्समिक निरीक्षण किया। हैंसर बाजार ब्लॉक के एडीओ पंचायत गजानन पाल, बघौली के दिलीप कुमार पांडेय, बघौली के पत्र वाहक राकेश कुमार, सांथा के कनिष्ट लिपिक शकील अहमद, नाथनगर के सहायक विकास अधिकारी कृषि राम नयन मौर्य अनुपस्थित मिले। ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार, बेलहर कला के कर्मचारी जसवंत सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, खलीलाबाद के वाहन चालक चकधारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसी तरह पौली के तकनीकी सहायक वीरेंद्र प्रसाद सावंत, ज्ञानेंद्र वर्मा, सत्येंद्र कुमार यादव, संध्या सिंह, सज्जन श्रीवास्तव, बघौली के कंप्यूटर ऑपरेटर फिरोज अहमद, तकनीकी सहायक प्रदीप नारायण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक कोआर्डिनेटर मनरेगा शालिनी त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। खलीलाबाद के तकनीकी सहायक आशीष कुमार पांडेय, बुद्घि सागर पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, प्रवेंद्र सिंह, बेलहर कला के ब्लॉक कोआर्डिनेटर मती अमृतवाला, तकनीकी सहायक महेंद्र यादव, हेमवंत कुमार, संतोष पासवान, घनश्याम गुप्ता, कन्हैया लाल अनुपस्थित पाए। सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए एडीओ समेत 28 कर्मचारियों का एक दिन वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि अनुपस्थित लोगो से स्पष्टीकरण लेते हुए अपनी रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed