फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   23 matters solved in sampoorn samadhan diwas

131 मामलों में 23 निस्तारित

Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
23 matters solved in sampoorn samadhan diwas
खलीलाबाद तहसील में फरियादियों की लगी लाइन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
131 मामलों में 23 निस्तारित
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : खलीलाबाद डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तीनों तहसीलों पर कुल 131 मामले आए, जिसमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। खलीलाबाद तहसील पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने समस्या सुनीं।
खलीलाबाद तहसील दिवस पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही शिकायत कर्ता को भी मोबाइल के जरिए सूचना देकर समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जो शिकायत लंबित है वहां संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए, जिससे आम जनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े। इस दौरान कुल 63 मामले आए और छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील पर सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आम जनता के सुविधाओं के लिए है। लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए शासन ने यह व्यवस्था लागू की है। इन दिवसों पर आने वाले सभी फरियादियों के समस्याओं का समाधान करना ही हम सभी का कर्तव्य है। समस्याओं को अधिकारी व कर्मचारी समय से तथा गंभीरता से निस्तारित करें। इस दौरान कुल 12 मामले आए, जिसमें से छह का निस्तारण हुआ। इस दौरान नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, सीओ अम्बरीश सिंह भदौरिया, बीडीओ महावीर सिंह, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, सभाजीत यादव, ईओ प्रदीप कुमार, एसओ जयवर्धन सिंह, अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील पर एसडीएम योगेश्वर सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 56 मामले आए, जिसमें से 11 का निस्तारण हुआ। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed