{"_id":"66576e670f17a20ab80a6859","slug":"228-personnel-will-be-required-to-count-evms-of-1437-booths-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115218-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 1437 बूथों के ईवीएम की गणना में लगेंगे 228 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 1437 बूथों के ईवीएम की गणना में लगेंगे 228 कर्मी
Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
- डाक मत पत्र को गिनेंगे 48 कर्मी, मतगणना के लिए 14 टेबल निर्धारित
- डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की, हर टेबल पर चार मतगणना कार्मिक की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सभी प्रभारी व नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मतगणना में चक्रवार गिनती को लेकर चर्चा की गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा की मतगणना निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चार जून को एचआरपीजी कॉलेज में होगी। विधानसभा के क्षेत्रवार अलग-अलग कक्षों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल निर्धारित किए गए है, जिन पर मतगणना कराई जाएगी।
डीएम ने बताया कि चार जून को मेंहदावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 493, खलीलाबाद क्षेत्र के 508 व धनघटा विधानसभा क्षेत्र के 436 यानि कुल 1437 बूथों के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में पड़े मतों व डाक मत पत्रों से डाले गए वोट की गणना की जाएगी। ईवीएम के लिए 228 व डाक मत पत्र की गिनती के लिए 48 कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि एक विधानसभा के ईवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक की ड्यूटी लगेगी। इसमें एक गणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी शामिल हैं। मतगणना के लिए कुल 14 पार्टी यानी कुल 56 मतगणना कर्मी की ड्यूटी लगेगी। मतों की गिनती के दौरान किसी कार्मिक की तबीयत खराब होने या अन्य कारणों की दशा में कोई बाधा न आए इसके लिए तीन पार्टी रिजर्व में रहेंगे।
एआरओ टेबल के लिए दो पार्टी यानी आठ मतगणना कार्मिक रहेंगे। इस प्रकार एक विधानसभा के लिए कुल 76 मतगणना कर्मी की ड्यूटी लगेगी। इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम के लिए 228 व डाक मतपत्र की गिनती के लिए 48 यानी कुल 276 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, एएसपी शशि शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।