फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कांग्रेस की बैठक में हंगामा

कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पत्थर और अंडे फेंके

Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में हंगामा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने एक होटल में सोमवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी का टिकट बदलने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी परवेज खान की गाड़ी पर अंडे फेंके गए। शीशा भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक सोमवार को डीघा बाईपास के पास एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। वे प्रत्याशी परवेज खान का टिकट बदलने की मांग कर रहे थे। काफी देर तक हंगामा हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल प्रदीप सिंह फोर्स के साथ पहुुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव गोरखपुर रवाना हो गए। इसके बाद जब कांग्रेस प्रत्याशी परवेज खान अपने वाहन में बैठक कर सेमरियावां की तरफ जाने लगे तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंक दिए और पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। प्रत्याशी तो बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आईं। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि अगर प्रत्याशी की तरफ से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 दिन पहले मांगी थी सुरक्षा : परवेज
कांग्रेस प्रत्याशी परवेज खान का कहना है कि उन्हें हमले का अंदेशा था। उन्होंने 15 दिन पहले ही डीएम और एसपी से सुरक्षा की मांग की गई थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस के सामने उनके वाहन पर हमला किया। पार्टी हाईकमान जैसा निर्देश देगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान को कराएंगे अवगत : सचिन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि टिकट पार्टी नेतृत्व देता है। वह यहां लोकसभा चुनाव से संबंधित कुछ जानकारी लेने आए थे। पूरे घटनाक्रम से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत 26 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
संतकबीरनगर। बिना अनुमति बैठक करने के आरोप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, संतकबीरनगर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, ब्लॉक प्रमुख सेेमरियावां समेत 26 कांग्रेस नेताओं पर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर किया।

कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को डीघा बाईपास स्थित एक होटल में कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक थी। इसमें हंगामा हो गया। बैठक की अनुमति नहीं ली गई थी। चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक, संतकबीरनगर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी परवेज खान, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण पांडेय, जिया अंसारी, सेमरियावां प्रमुख मुमताज खान समेत 26 लोगों को आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed