फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत करें

शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत करें

Tue, 26 Mar 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत करें
शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत करें
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित हुई लोकतंत्र की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हम सभी को शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और मजबूत करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं को मतदान के लिए घरों से निकलना चाहिए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ये बातें एसडीएम सदर एसपी सिंह ने मंगलवार को खलीलाबाद के एचआर इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित लोकतंत्र की पाठशाला में कहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं व स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हर नागरिक को मतदान का अधिकार है, लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी काफी संख्या में लोग मतदान में रुचि नहीं लेते। संतकबीरनगर में वर्ष 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 52 फीसदी मतदान हुआ था। अर्थात लगभग आधे लोगों ने वोट नहीं डाला था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें खुद भी मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है। हर जगह सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता व नारी गरिमा की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर 124 शपथ पत्र भरे गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर राकेश सैनी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, रमेश यादव, अभिषेक सिंह, चंद्रभान यादव, दीपक कुमार मौर्य, दुर्गेश मौर्य, सत्यम सिंह, अनिल कुमार, दीनानाथ, रमेश कुमार, रोहित, सत्यनारायण मिश्रा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

मतदान के लिए जागरूक करूंगा
- छात्र नितेश यादव ने कहा कि चुनाव में मतदान के लिए परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को जागरूक करूंगा।
----

अहम जानकारी मिली
- छात्र सहिदुल हसन अंसारी ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम में अहम जानकारी मिली। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगा।
-----

होने चाहिए ऐसे कार्यक्रम
- छात्र सतेंद्र कुमार ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। कार्यक्रम में मतदान के बारे में अहम जानकारी मिली।
----

प्रयास सराहनीय
- अनिल कुमार ने कहा कि हर नागरिक को अपने कर्तव्य व अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed