फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अभी तक नहीं सुधरी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा

अभी तक नहीं सुधरी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा

Thu, 14 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अभी तक नहीं सुधरी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा
BSNL 4G VoLTE

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बदहाल हो गई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में इंटरनेट ध्वस्त होने के कारण कामकाज पर असर पड़ रहा है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल कई जगहों पर कट गई है, जिसके कारण इंटरनेट सेवा ध्वस्त चल रही है। इससे सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। बीएसएनएल कर्मी केबिल ठीक करने के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण कई बैंकों में भी लेनदेन में परेशानी हो रही है। किसी तरह अन्य कंपनियों के नेट से काम चलाया जा रहा है। एसडीओ आरडी चौहान ने बताया कि केबिल कटने से दिक्कत आई है। कर्मचारियों ने मेंहदावल रोड पर केबिल जोड़ दिया है, लेकिन पुलिस लाइन के पास अब भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केबिल जोड़कर नेटवर्क की दिक्कत दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed