{"_id":"5a09db714f1c1bd1408b6555","slug":"21510595441-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर रविवार की शाम उसी मोहल्ले के एक युवक ने दुष्कर्म किया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को रविवार की शाम सात बजे के करीब मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद हुसेन उर्फ बाउ अपहरण करके दूसरे मोहल्ले के सीवान में उठा ले गया। जहां उसकी बेटी के साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बेटी वह रोती- बिलखती घर पहुंची और आप बीती सुनाई। घटना से बेटी सहमी हुई थी। आरोप है कि उलाहना देने पर लोग मारपीट के लिए आमादा हो गए और कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बाते कही। आरोपी का परिवार मनबढ़ एवं दबंग किस्म का है। इसके परिवार के खिलाफ कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद हुसेन उर्फ बाउ के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।