{"_id":"59f0d53d4f1c1b98678b76c7","slug":"21508955453-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जवान के घरवालों को ढांढस बंधाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जवान के घरवालों को ढांढस बंधाया
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया। बुधवार को सांसद शरद त्रिपाठी शिवबखरी गांव पहुंचे और सीआरपीएफ के दिवंगत जवान ब्रह्मानंद कन्नौजिया के परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान शिवबखरी गांव निवासी ब्रह्मानंद की मलेरिया से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के बिड़हर घाट पर किया गया। बुधवार दोपहर सांसद शरद त्रिपाठी उनके घर पहुंचे। सांसद को देखते ही उनके परिवार वाले बिलख पड़े। सांसद ने उन्हें सांत्वना दी कि जीवन मरण ईश्वर के हाथ में है। उसमें किसी का भी वश चलने वाला नहीं है। देश सेवा की भावना से ओत प्रोत जवान ब्रह्मानंद ने ड्यूटी के दौरान बीमारी को अहमियत न देकर यह साबित कर दिया कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। सांसद ने गांव के प्रवेश मार्ग पर ब्रह्मानंद के नाम से गेट बनवाने की घोषणा की। यह भी कहा कि शिवबखरी में निर्माणाधीन सीएचसी का नाम ब्रह्मानंद के नाम से कराने की वह कोशिश करेंगे। इस मौके पर कपिलदेव कन्नौजिया, राममिलन यादव, उमेश सिंह, लालसाहब सिंह, बब्बन शर्मा, चिक्कन सिंह, कल्पनाथ आदि लोग मौजूद रहे।