{"_id":"5c2bb0f3bdec2256b73ef3ab","slug":"21-years-were-not-fulfilled-even-in-the-depot-of-the-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 वर्ष में भी पूरी नहीं हुई बस डिपो की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 वर्ष में भी पूरी नहीं हुई बस डिपो की आस
Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
21 वर्ष में भी पूरी नहीं हुई बस डिपो की आस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार उपलब्धियां गिनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। प्रयागराज के कुंभ मेला में हजारों लोगों को लाने-ले जाने के लिए बसों का इंतजाम कराया जा रहा है, लेकिन संतकबीरनगर जिले के लोग इससे मायूस हैं। वजह यह कि इस जिले में अब तक बस डिपो की स्थापना ही नहीं हुई। खलीलाबाद व मगहर जैसे कस्बे में बस स्टेशन तक नहीं है। यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
जिले की स्थापना वर्ष-1997 में हुई थी, तभी से खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना की मांग की जा रही है। आम जन कई बार शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जमीन की उपलब्धता न होने की बात कहते हुए इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछले सालों में शहर से सटे दो स्थानों पर जमीन भी चिह्नित करने की बात कही गई, लेकिन अब तक मामला फाइनल नहीं हुआ। बस डिपो नहीं होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन कम ही होता है। खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का कहना है कि जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना के लिए परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रक दिया जाएगा। उधर,परिवहन निगग बस्ती के एआरएम छोटेलाल ने कहा कि संतकबीनगरनर जनपद मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना के लिए जमीन देखी गई है। जमीन फाइनल होने के बाद बस डिपो की स्थापना कराई जाएगी। कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था कराई गई है, उन्हें दिक्कत नहीं होने पाएगी।