{"_id":"589a14de4f1c1bc055379a1b","slug":"21-hours-of-offices-were-disrupted-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 घंटे बाधित रही दफ्तरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 घंटे बाधित रही दफ्तरों की बिजली
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसपी आवास के पास दुर्घटना में छतिग्रस्त हुई कार को हटाने का प्रयास करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर स्थित एसपी आवास के पास सोमवार की रात एक मैजिक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहन सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गए। जिसमें तीन विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण डीएम, एसपी के कार्यालय समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में 21 घंटे तक विद्युत बाधित रही। यहां मंगलवार रात आठ बजे के बाद विद्युत सप्लाई चालू हो पाई। वहीं इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
बिजली विभाग के अवर अभियंता मुहम्मद शाहिद अंसारी ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे के करीब एसपी आवास के पास एक मैजिक और कार की टक्कर हुई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद टाउन नंबर दो की लाइन में लगे पोल, तार ,ट्रांसफार्मर आदि क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें विभाग का 2,41,891 रुपये का नुकसान हुआ। जिसकी वजह से डीएम आवास, एसपी आवास, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, ट्रांजिट हॉस्टल एवं कई उपभोक्ताओं की सप्लाई बाधित हो गई। लाइन को पुन: चालू करने के लिए विद्युत भंडार से सामान् प्राप्त करना पड़ा।
आगे बताया कि मंगलवार को सुबह से ही काम शुरु किया गया और रात आठ बजे बिजली सप्लाई हो पाई। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर गए थे,लेकिन तब तक उसमें सवार लोग वहां से जा चुके है। मौके पर पड़े दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में रखवा दिया गया। जेई मुहम्मद शाहिद अंसारी की तहरीर के आधार पर मैजिक और कार के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवेचना से दोनों चालकों का नाम प्रकाश में लाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।