{"_id":"5cbf56cdbdec221425448925","slug":"201556043469-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई, वनकर्मियों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई, वनकर्मियों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई, वनकर्मियों को सौंपा
-फोटो है
बखिरा। मंगलवार को देर शाम अहिरौली गांव में एक हिरन घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने घायल हिरन का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेलहर स्थित वनकर्मियों को सौंप दिया। डायल 100 को भी ग्रामीणों ने बुला लिया था।
ग्रामीण मनीष पाठक ने बताया कि बखिरा झील स्थित बौधरा गांव के निकट हिरन बहुतायत में पाए जाते हैं। एक हिरन को कुछ कुत्तों ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। कुत्तो ने हिरन को घायल कर दिया था। कुछ ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरन की जान बचाई। बाद में वह कुछ अन्य ग्रामीणों की मदद से अहिरौली स्थित अपने आवास पर लाकर प्रथमिक उपचार किया। इसकी सूचना से डायल 100 और डीएफओ वन विभाग को अवगत करा दिया था। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हिरन को बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय पर लेकर चले आए। डीएफओ टी रंगराजू ने बताया कि मौके पर वनकर्मियों को भेजकर हिरन को वन विभाग ने सुपुर्दगी में लिया था। ग्रामीणों ने हिरन को बचाकर अच्छा कार्य किया है। ग्रामीणों के सहयोग से ही एक निरीह हिरन को बचाया जा सका है।