{"_id":"5a27df754f1c1b001c8b720a","slug":"201512562549-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मे शिथिलता पर बीडीओ ने दिखाये तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मे शिथिलता पर बीडीओ ने दिखाये तेवर
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिला व ब्लॉक प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बाद मनरेगा के तहत कई गांवों में काम नहीं कराए जा रहे हैं। जिससे संबंधित गांवों के मजदूर परेशान हैं। मेंहदावल के बीडीओ ने पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खिलाफ मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि से कार्य कराने में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए उनके वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की कार्रवाई के लिए डीएम और डीपीआरओ को पत्र भेजा है।
मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमुअरिया खुर्द, कौलपुर, नगपुर, नौदरी, साडे खुर्द में मनरेगा के तहत कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि से काम कराकर ग्रामीण बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ग्राम पंचायत जमुअरिया खुर्द, कौलपुर, नगपुर, नौदरी, साडेखुर्द के ग्राम प्रधान मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि से काम कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे संबंधित ग्राम पंचायतों के बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते गांव में विकास कार्य भी बाधित हैं। काम नहीं होने से संबंधित गांवों के मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत काम कराने में रुचि नहीं लेने पर संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार, डीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के पास पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।