{"_id":"5a258f0f4f1c1b001c8b6ce7","slug":"201512410895-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश काउंसिल टीम कस्तूरबा विद्यालयों की जानेगी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश काउंसिल टीम कस्तूरबा विद्यालयों की जानेगी हकीकत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार निर्देश पर ब्रिटिश काउंसिल टीम जनपद के कस्तूरबा विद्यालयों की हकीकत जानने आ रही है। टीम पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक जनपद में रुक कर विद्यालयों के भौगोलिक स्थिति का अवलोकन करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। टीम के निरीक्षण को देखते हुए बीएसए ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017-18 में यूनिसेट और ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दशा सुधारने के क्रम में अंग्रेजी के शिक्षकों के प्रशिक्षण की योजना तैयार की है। जिससे कि कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अंग्रेजी का ज्ञान हो सके और जब वह अपनी पढ़ाई पूरी कर उच्च शिक्षा ग्रहण करें तो अंग्रेेजी की समस्या उत्पन्न न हो। इसी को देखते हुए ब्रिटिश काउंसिल टीम विद्यालयों का भ्रमण कर हकीकत जानेगी। टीम विद्यालयों में जाकर छात्राओं के रहन सहन, विद्यालयों की भौतिक स्थिति, भोजन की स्थिति, शिक्षकों की स्थिति समेत अन्य समस्याओं की जानकारी लेगी। इसके साथ ही अंग्रेजी के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार करेगी। ब्रिटिश काउंसिल टीम की सदस्य अनुपमा घई और नताशा अपने सहयोगियों के साथ ही नौ दिसंबर के अंदर कभी भी आ सकती हैं। बीएसए माया सिंह ने बताया कि टीम के आने की सूचना राज्य परियोजना कार्यालय से मिली है। टीम के निरीक्षण को लेकर सभी तैयारी पूरी किए जाने के लिए डीसी बालिका शिक्षा को निर्देशित किया गया है।