{"_id":"62a4cf01dfe30251192363c0","slug":"2-rapist-sent-to-jail-khalilabad-news-gkp4399952173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल
किशोरी की दो सहेलियाें ने कर दिया था युवकों के हवाले
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई।
एसओ केडी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी को बृहस्पतिवार की देर शाम गांव की रहने वाली दो किशोरियां नित्य क्रिया के बहाने घर से ले गई। आरोप है कि दोनों किशोरियां पीड़ित किशोरी को पड़ोस गांव के रहने वाले तीन युवकों की बाइक पर जबरियां बैठा दीं। तीनों आरोपी किशोरी को बागीचे में ले गए। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह किशोरी को खेत में छोड़ कर आरोपी भाग गए। एसओ ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और दोनों किशोरियों के खिलाफ बहला कर ले जाने का केस दर्ज किया गया था। घटना के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया गया। शेष आरोपी की तलाश हो रही है।