फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 minors raped

अलग-अलग गांवों की दो किशोरियों संग दुष्कर्म 17-28-23

Fri, 13 Nov 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
2 minors raped
अलग-अलग गांवों की दो किशोरियों संग दुष्कर्म
विज्ञापन

खेत से लौट रही एक गांव की किशोरी को सुनसान जगह ले जाकर युवक ने बनाया हवस का शिकार
दूसरे गांव की किशोरी के घर पहुंचे विद्युत मैकेनिक ने अकेली पाकर किया दुष्कर्म
पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की रहने वाली दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। पहली किशोरी खेत से काम करके घर लौट रही थी। उसे रास्ते से युवक सुनसान जगह ले गया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरे गांव की किशोरी के घर विद्युत उपकरण की गड़बड़ी ठीक करने पहुंचे मैकेनिक ने अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को धनघटा थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की।
एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी नौ नवंबर की शाम खेत में काम करने गई थी। जब वह घर लौट रही थी तभी रास्ते से गांव निवासी युवक उसकी बेटी को जबरन अपने साथ लेकर चला गया। किसी अनजान जगह ले जाकर बेटी के साथ जबरन पूरी रात दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह उसकी बेटी को गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया। घर पहुंचकर बेटी ने परिजनों को आपबीती बताई तो सबके होश उड़ गए। उसी दिन थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित मां का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई भी। उसके बाद बगैर किसी कार्रवाई के हलका के दरोगा के कहने पर छोड़ दिया। पीड़िता की मां शुक्रवार को पुन: थाने पर पहुंच कर न्याय की फरियाद कर रही थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के एक अन्य गांव की है। जहां विद्युत मैकेनिक एक व्यक्ति के घर में बृहस्पतिवार को विद्युत उपकरण बनाने गया था। आरोप है कि घर पर 14 वर्षीय किशोरी बेटी अकेली थी। घर में किशोरी को अकेली पाकर विद्युत मैकेनिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में तहरीर पीड़ित परिजनों ने थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ आरके गौतम ने बताया कि दोनों मामलों की जानकारी है। दोनों घटनाएं एक जैसी हैं। पीड़ित परिजन तहरीर न देकर केवल आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। तहरीर मिलेगी तो दोनों मामलों में केस दर्ज किया जाएगा। शादी कराना पुलिस का काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed