{"_id":"62a8ce39da8e607d1040b50d","slug":"2-corona-positive-found-khalilabad-news-gkp4403208113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले
संक्रमित मिले लोग खलीलाबाद और बघौली क्षेत्र के रहने वाले हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। खलीलाबाद और बघौली क्षेत्र के रहने वाले दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। करीब साढ़े चार माह बाद जिले में कोरोना का संक्रमित मरीज मिला है।
कोरोना की दस्तक ने एक बार फिर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कोरोना का अंतिम मरीज जनवरी माह में मिला था। उसके बाद मरीज न मिलने पर जिले को कोरोनामुक्त घोषित कर दिया गया था। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बघौली क्षेत्र का रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति और खलीलाबाद शहर के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी कोरोना जांच खलीलाबाद के लैब में कराई थी। सोमवार को रिपोर्ट आई तो दोनों लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन दोनों लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनकी निगरानी स्वास्थ्य टीम कर रही है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार कोरोना आने से लेकर अब तक 8958 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 8855 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में दो एक्टिव केस हैं। 203 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि लोग डरे नहीं और दिक्कत महसूस होने पर तत्काल कोरोना की जांच करा लें। समय रहते इलाज होने से बीमारी ठीक हो जाएगी।