फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   19689 vaacinated

मेगा कैंप में 19,689 लोगों को लगी वैक्सीन

Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
19689 vaacinated
मेगा कैंप में 19,689 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

सोमवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 17,900 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए मेगा शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 17900 रखा गया था। इसके सापेक्ष 19,689 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगी रही।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3272 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1500 के सापेक्ष 1377, नाथनगर में 2000 के सापेक्ष 2540, सांथा में 1800 के सापेक्ष 1392, सेमरियावां में 2000 के सापेक्ष 2610, मेंहदावल में 2000 के सापेक्ष 1900, हैंसर बाजार में 2000 के सापेक्ष 1979, बेलहर में 1500 के सापेक्ष 1598, बघौली में 2000 के सापेक्ष 1920, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 510 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष 591 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed