फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराजिता मुहिम 17-14-59

अपराजिता मुहिम 17-14-59

Thu, 25 Apr 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम 17-14-59
खुद करें मतदान औरों को भी प्रेरित करें
विज्ञापन



- न्यू हाउस बेसिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हुई महिला मतदाता जागरूकता गोष्ठी

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित न्यू हाउस बेसिक स्कूल में महिला मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें महिलाओं को मतदान और नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। अन्य क्षेत्रों के साथ ही राजनीति में भी उन्हें आगे आना चाहिए। हम सभी को मतदान करना चाहिए और जनता के हित में काम करने वाला जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए। स्वर्णिमा उपाध्याय ने कहा कि हमें खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। अविका गुप्ता ने कहा कि समाज की सोच में अभी और बदलाव की जरूरत है। संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं खुद को राजनीति से दूर रखकर अपना नुकसान कर रही हैं। उन्हें आगे आना चाहिए और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। सत्यभामा मिश्रा ने भी मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 42 शपथ पत्र भरे गए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर ज्ञानचंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य सतीशचंद्र उपाध्याय, तृप्ति त्रिपाठी, कंचनलता मिश्रा, सुहानी, सुमन राव, उपासना, प्रीति सिंह, मंजू त्रिपाठी, सरिता यादव, शैली उपाध्याय, पुष्पलता राय, काजल चौधरी, संगीता, प्रांजलि पांडेय, मंजू उपाध्याय, कौशल्या चौधरी, रीना वर्मा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

------



महिलाओं की प्रतिक्रिया--

- महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन राजनीति में आने में झिझक महसूस करती हैं। उन्हें आगे आना होगा और अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।
--- मंजू उपाध्याय
----

- महिलाओं को राजनीतिक दल वोट के लिए प्रलोभन देते हैं, लेकिन चुनाव बाद वादे याद नहीं रखते। हमें बेहतर कार्य करने वाला जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।
-- सरिता राय
---


- निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाली महिलाओं को भी काम करने की पूरी आजादी नहीं है। अपने हक की लड़ाई महिलाओं को खुद लड़नी होगी।
--- रीना वर्मा
-----


- आधी आबादी को आज भी उनका हक नहीं मिल पाया है। यह चिंता का विषय है। महिलाओं को उनके अधिकार तभी मिलेंगे जब वे राजनीति में आगे आएंगी।
--- सिम्पल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed