{"_id":"5c7ac353bdec224b6e13b620","slug":"191551549267-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों को भी किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों को भी किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलनकारियों को भी किया सम्मानित
फोटो
मंच पर दी जगह, मंत्री ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना के शिलान्यास पर इस रेल मार्ग के लिए वर्षों से संघर्ष करने वाले तीन आंदोलनकारियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ही डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना के लिए भारत सरकार, रेलमंत्री और रेल राज्य मंत्री का आभार जताया, वहीं इस रेल मार्ग के लिए संघर्ष करने वालों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रेल मंत्री ने रेल मार्ग के लिए संघर्ष करने वाले रेल बाबा, राजेश मिश्रा और कमाल अहमद सिद्दीकी को मंच पर बुलाया। तीनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रेल मंत्री ने अपने संबोधन में भी इनका जिक्र किया और कहा कि यहां आकर पता चला कि कई-कई साल से यह लोग रेल मार्ग निर्माण के लिए संघर्ष करते रहे हैं। आम लोगों के साथ ही इनका सपना भी आज साकार हो रहा है। इसके बाद उन्होंने इन आंदोलकारियों को मंच पर ही स्थान दिया। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से इस पिछड़े इलाके के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।