{"_id":"5c27c4d5bdec22572b7e9cc6","slug":"191546110165-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव भासपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेलदेव भासपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भासपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
फोटो सहित
अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल कैबिनेट से स्वीकृत कराकर लागू करने की मांग की। कहा कि जब तक मांगे पूरा नहीं की जाएगी आंदोलन चलता रहेगा।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश राजभर के नेतृत्व कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन कार्रवाई के लिए ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के संघर्षों की बदौलत अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट आई है, लेकिन अभी तक सरकार ने इसे मंत्रिमंडल से पास कराकर लाभ दिलाने का कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इसे तत्काल लागू नहीं किया तो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी भाजपा के साथ रहने पर विचार करेगी। इस दौरान कैलाश, सुरेंद्र, पीताम्बर, चंद्रिका, संतराम, मुद्रिका आदि लोग मौजूद रहे।
वीरेंद्र यादव