फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सीएचसी नाथनगर का मामला

सीएचसी नाथनगर का मामला

Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी नाथनगर का मामला
नेत्र चिकित्सक ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

अधीक्षक ने आरोपों को बताया निराधार, बोले केवल डांटा था

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। जिले की नोडल अफसर व प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव वी झिमोमी हेकाली जब जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रही थीं तो लगभग उसी वक्त धनघटा तहसील के नाथनगर सीएचसी में नेत्र चिकित्सक व सीएचसी अधीक्षक में टकराहट चल रही थी। नेत्र चिकित्सक का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक की मौजूदगी में ओपीडी के कमरे का ताला तोड़कर सामान इधर-उधर कर दिया गया। जबकि सीएचसी अधीक्षक का कहना था कि डॉक्टर के बैठने के लिए कमरे की व्यवस्था कराई गई है। नेत्र चिकित्सक ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।

सीएचसी नाथनगर में तैनात वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक अवधेश कुमार का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह अस्पताल के ओपीडी के पास पहुंचे तो सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल चंद्र की मौजूदगी में कुछ बाहरी लोग कमरे का ताला तोड़ रहे थे। विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। ओपीडी मे रखा नेत्र परीक्षण उपकरण बाहर फेंक दिया गया। आलमारी को ईटीसी वार्ड में रख दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल चंद्र का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां से सीएचसी मलौली अटैच किए गए डॉ. अंकुर सिंह वापस आ गए हैं। डॉक्टर के ओपीडी में बैठने के लिए कमरे की जरूरत थी। इसलिए पहले नेत्र परीक्षक को ओपीडी का कमरा खाली करके अस्पताल के दूसरे कक्ष में जाने को कहा गया था। जब उन्होंने कमरा खाली नहीं किया तो उनका सामान दूसरी जगह रखवा दिया गया। उन्होंने सिर्फ डांटा था, कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed