फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   घाघरा की बाढ़ से पीड़ित लोगों का हाल

बाढ़ से ज्यादा उपेक्ष्ाा का दंश्ा

Sun, 02 Sep 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की बाढ़ से पीड़ित लोगों का हाल
मुराली का पुरवा में घाघरा कर रही तेजी से कटान।
हैंसर। घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित करीब 20 गांव के लोग एक महीने से दुश्वारियां झोल रहे हैं। उफनाती नदी ने खेतों को काट लिया और अब पांच गांवों में पानी भरा है। इसके अलावा 15 गांवों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन न तो इन्हें बाढ़ पीड़ित मान रहा है और न ही सत्ता पक्ष या विपक्ष के नेता इनकी खोज खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन

 

घाघरा नदी जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह से ही मांझा क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पहले जलस्तर बढ़ने पर किनारे की सैकड़ों एकड़ खेती कट गई। इसके बाद अगस्त महीने में जलस्तर बढ़ने पर गुनवतिया, चकदहां, सियरकला, करनजोत आदि गांवों के नजदीक तक पानी पहुंच गया। अगस्त महीने के दूसरे पखवारे में नदी ने खतरे के निशान को छुआ तो गुनवतिया समेत चार गांवों के लोगों को एमबीडी बांध व रिंग बांध पर शरण लेनी पड़ी। इसके बावजूद बाढ़ पीड़ित परिवारों को अब तक कोई मदद नहीं दी गई।

विज्ञापन

 

बांध पर वक्त गुजार रही पानमती ने बताया कि करीब एक माह से बाढ़ के चलते रहना-खाना दुश्वार हो गया है। बारिश व धूप में खुले आकाश तले रहने के बावजूद प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। परमेश्वर कहते हैं कि यहां के लोग हर साल आग और पानी से तबाह होते हैं। पिछले वर्षों तक जनता और सरकार के सहयोग से संकट का समय काट लेते थे। लेकिन इस साल कोई हाल पूछने तक नहीं आ रहा है।दीनानाथ, कैलाश, कवलेश्वर, प्रभुनाथ आदि का कहना है कि बाढ़ पीड़ित लोगों की दुर्दशा न तो अफसरों को दिखाई दे रही है और न ही नेताओं को। आने वाले चुनाव के दौरान उदासीन अफसरों व नेताओं को माकूल जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नदी का जल स्तर स्थिर
हैंसर। घाघरा नदी का जल स्तर रविवार को 79.28 मीटर पर स्थिर रहा। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्या बरकरार है। सियरकला, गुनवतिया, गायघाट व भौंवापार गांव के लोग आज भी बंधे पर शरण लिए हुए हैं। पानी कम जरुर हुआ है लेकिन रास्ता अभी आवागमन लायक नहीं है। बाढ़ पीड़ित रामजतन, शिवपाल, सुरेश, रामनयन, दयाराम आदि का कहना है कि बरसात के कारण परेशानी बढ़ गई है। इन लोगों का कहना है कि जलजमाव के चलते अब लोग बीमार पड़ने लगे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed