फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दुष्कर्म की कोशिश में विफल होने पर लूट लिए जेवरात

दुष्कर्म की कोशिश में विफल होने पर लूट लिए जेवरात

Sat, 16 Dec 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश में विफल होने पर लूट लिए जेवरात
gold loot - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को महुली पुलिस ने दो लोगों पर छेड़खानी और लूट का केस दर्ज किया। घटना छह माह पहले की है। आरोप है कि महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर में घुस कर सोते दौरान आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की,फिर विफल होने उसके जेवरात लूट कर भाग गए।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में कमाने गए है। 20 जून को जब वह अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी तभी गांव के ही कोइल और जोखन उसके घर में घुस गए। लोग उसके साथ सोते दौरान पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मंगलसूत्र और कान की बाली छीन कर भागने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी जोखन को पकड लिया और सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम उसे अपने हिरासत में लेकर थाने चली गई। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के आरोपी को छोड़ दिया। बाद में मजबूर होकर वह कोर्ट की शरण में गई। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि कोईल और जोखन के खिलाफ लूट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed