फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जमीनी विवाद में भाइयों पर केस

जमीनी विवाद में भाइयों पर केस

Tue, 05 Dec 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में भाइयों पर केस
fir
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भरोहिया गांव में जमीन संबंधी हुए विवाद के मामले में दो सगे भाईयों पर केस दर्ज किया। भरोहिया गांव निवासी वंशीधर पुत्र अरविंद का आरोप है कि वह 27 नवबंर को ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। उसी समय गांव के गोमती मिश्र व दिनेश मिश्र पुत्रगण स्वर्गीय राम दुलारे मिश्र कुछ लोगों के साथ अचानक उसके खेत में पहुंच गए। आरोप है कि लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। आरोप है कि लोग पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए और गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। दिनेश मिश्र कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर है और उसके जरिए बैनामा कराए गए जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए काफी दिनो से धमकी दे रहे है। आरोप है कि उससे रंगदारी की भी मांग कर रहे है। लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए जान से मारने व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर रंगदारी मांगने,मारने-पीटने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि दूसरे पक्ष के गोमती मिश्र और दिनेेश का आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी गलत तरीके से मारने-पीटने और रंगदारी मांगने का आरोप मढ़ रहे है। उनके और परिवार के सदस्यों पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed