{"_id":"5a145e794f1c1b79548bea3e","slug":"191511284345-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अरब हड़पे, लैंड डेवलपर्स के एमडी समेत पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक अरब हड़पे, लैंड डेवलपर्स के एमडी समेत पांच पर केस
Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जमीन के नाम पर पांच हजार लोगों के करीब एक अरब रुपये हड़पने के आरोप में कैंट पुलिस ने आर संस इंफ्रा लैंड डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक, पूर्व प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भीटी गांव के अरुण कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर कैंट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज, जालसाजी, धमकी और आपराधिक धाराओं में कार्रवाई की है। आरोप है कि फर्म ने लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में जमीन के नाम पर पांच हजार लोगों से रुपये जमा किए लेकिन न कब्जा दिया और न ही रुपये वापस कर रहे हैं।
शिक्षक अरुण कुमार के मुताबिक फर्म ने 2010 में गोरखपुर-बाराबंकी रोड पर रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के सामने जीवनदीप प्रोजेक्ट फर्म हाउस एवं भूखंड का विज्ञापन दिया था। फर्म का कार्यालय वर्तमान में विरामखंड गोमती नगर लखनऊ में है। इसके प्रबंध निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने गोरखपुर में ऑफिस खोला था जिसके प्रभारी मुकेश शाही आदि ने लुभावने वादे कर पांच हजार लोगों से 100 करोड़ रुपये वसूल लिए। तीन साल तक किसी को कुछ नहीं दिया गया। कुछ लोगों की रजिस्ट्री भी की गई लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। दबाव बनाने पर आशीष ने कुछ लोगों को चेक भी दिया लेकिन वे बाउंस हो गए। अब रुपये वापस मांगने पर फर्म के लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

इन पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ गोमती नगर विराट खंड निवासी प्रबंध निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव, तारामंडल गोरखपुर निवासी पूर्व प्रबंधक मुकेश शाही, विराट खंड गोमती नगर निवासी महा प्रबंधक कुमारी तबस्सुम, विराट खंड गोमतीनगर निवासी प्रबंधक एचआर तरन्नुम, तुलसीराम बिझिया निवासी पूर्व सहायक प्रबंधक प्रियंका मिश्रा
विज्ञापन