{"_id":"5e776d538ebc3e7697288d94","slug":"19-suspected-patient-come-in-district-hospital-khalilabad-news-gkp345651637","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 19 संदिग्ध मरीज पहुंचे अस्पताल, हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 19 संदिग्ध मरीज पहुंचे अस्पताल, हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 19 संदिग्ध मरीज पहुंचे अस्पताल, हुई जांच
- चार विदेश से लौटे जबकि 15 लोग अन्य प्रदेशों से वापस आए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में कोरोना के 19 संदिग्ध मरीज जांच के लिए पहुंचे। इसमें से तीन मरीज तो एंबुलेंस से आए जबकि अन्य मरीज स्वयं अस्पताल पहुंचे। सभी की जांच की गई और सभी मरीज स्वस्थ मिले। चार लोग विदेश से लौटे हैं जबकि 15 मरीज अन्य प्रदेशों से वापस लौटे हैं। सभी 28 दिन के निगरानी में रहेंगे।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी के ओपीडी में एंबुलेंस से तीन मरीज पहुंचे। इसमें से दो मरीज सऊदी अरब से और एक मरीज कंबोडिया से वापस लौटा है। इन मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वे पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही एक मरीज बैंकॉक से वापस लौटा था। उसकी भी जांच हुई। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया। इनकी 28 दिनों तक निगरानी की जाएगी। विदेश से लौटे लोगों के अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि विदेश से लौटे चार लोग जिला अस्पताल आए थे। उनकी पूरी तरह से जांच की गई है। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएग। अगर जरूरत पड़ेगी तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया जाएग। इसके साथ ही 15 लोग ऐसे भी जांच कराने आए थे जो अन्य प्रदेशों से अपने घरों को लौटे है। सभी की जांच की गई और कुछ जरूरी हिदायत दी गई है। यह सभी लोग 28 दिन की निगरानी में रहेंगे।