फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हैंसर में मुख्यमंत्री की जनसभा

कांग्रेस व सपा-बसपा ने देश का लूटा: योगी

Wed, 01 May 2019 11:23 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
हैंसर में मुख्यमंत्री की जनसभा
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण के लिए मुख्यमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
- हैंसर बाजार की जनसभा में विपक्षी दलों पर जमकर चलाए शब्द बाण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैंसर बाजार की जनसभा में विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया। कांग्रेस, सपा और बसपा को देश लूटने वाला बताया तो वहीं इस चुनाव में भाजपा के 400 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया। स्थानीय देव स्थलों का जिक्र करते हुए सपा-बसपा पर विकास में भेदभाव करने वाला बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
हैंसर बाजार के मानसिंह बाग में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने में उन्होंने देश के अधिकांश हिस्सों तथा यूपी के 39 सीटों पर प्रचार किया है। हर जगह केवल मोदी सरकार का नारा गूंज रहा है। यह पांच वर्ष की मेहनत का परिणाम है। मोदी सरकार ने डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिया, सात करोड़ लोगों को रसोई गैस का कनेक्शन दिया, साढ़े नौ करोड़ घरों में शौचालय बनवाया और 12.50 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया। बसपा और सपा पर प्रदेश में विभाजनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में दीपावली और ईद दोनों में बिजली दी गई। हमारा नारा है विकास सबका, तुष्टिकरण किसी का नहीं।
विज्ञापन


सपा को बताया गुंडों की पार्टी
अपने 30 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सपा नेता का नाम लिए बिना कहा कि उनसे मिलने पहुंचे सपा नेता देश की सेवा के लिए भाजपा में आना चाहते थे। उनके साथ आए बेटे ने कहा कि जब घर में सपा का झंडा लगी गाड़ी पहुंचती है तो उनके घर की महिलाएं कटाक्ष करती हैं कि क्यों गुंडों की पार्टी का झंडा लगाए घूम रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा से उत्पीड़न का बदला लें निषाद- डॉ. संजय
राष्ट्रीय निषाद एकता मंच के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वक्त रामराज और निषाद राज एक हो गए हैं। सपा-बसपा ने निषादों पर जो जुल्म किए हैं उनका बदला लेने का वक्त आ गया है। जिस गांव में निषाद रहते हैं वे लोग सपा-बसपा को वहां घुसने मत दें। अंग्रेजों व मुगलों का जुल्म सहने वाले निषादों को मोदी सरकार में पहली बार सम्मान मिला। प्रवीण निषाद के पत्र पर केंद्र सरकार ने मछुआ विभाग को कृषि विभाग से अलग करके नया विभाग बनाने की स्वीकृति दी है। निषाद समुदाय भाजपा को जिताने के लिए कार्य करेगा।

हेलीपैड तक जाने को उलझे हियुवा नेता
मुख्यमंत्री के आगमन के वक्त हेलीपैड पर जाकर स्वागत को लेकर हियुवा के एक नेता धनघटा एसओ से उलझ गए। एसओ सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बैरिकेडिंग के अंदर जाने से रोक रहे थे जबकि नेताजी व उनके समर्थक मुख्यमंत्री से मिलने जाने देने की जिद पर अड़े थे। बाद में उन लोगों ने एसओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। सभा खत्म होने के बाद भी यह मामला गरमाया और विरोध जता रहे नेता व कार्यकर्ता ने कई वरिष्ठ नेताओं से इनकी शिकायत की।


स्थानीय मुद्दों को छूकर जताया जुड़ाव
दोपहर 2.05 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर पहुंचा। ढाई बजे मुख्यमंत्री ने संबोधन शुरू किया और 30 मिनट के भाषण की शुरूआत में ही बाबा तामेश्वरनाथ, कवि रंगपाल और संतकबीर की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि उन्होंने यहां के गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए सड़क पर संघर्ष किया है। संबोधन के दौरान रामजानकी मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने विकास कार्यों में किसी जाति या मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं किया। बड़े सहज अंदाज में दिख रहे सीएम ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए मुट्ठी बांधकर संकल्प लेने का आह्वान किया तथा फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed