फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनतेरस पर हुई खरीदारी

धनतेरस पर हुई खरीदारी

Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर हुई खरीदारी
धनतेरस पर बाइक, बर्तन और ज्वेलरी की खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

बाजार में दोपहर से लेकर देर रात तक रही रौनक
चौकसी के लिए सीओ व कोतवाल की अगुवाई में हुई पैदल गश्त
बैंक चौराहा से लेकर मेंहदावल चौराहा तक दिन में कई बार लगा जाम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को खलीलाबाद शहर समेत जिले भर की दुकानों व शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सराफा की दुकानों पर आभूषण के अलावा चांदी के सिक्के की खरीदरी हुई। बाइक व ट्रैक्टर एजेंसी तथा बर्तन की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान शहर जाम से जूझता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सदर व कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते रहे।
धनतेरस पर्व पर होने वाली खरीदारी को देखते हुए दुकानदारों ने एक दिन पहले ही दुकान सजा दी थी। बर्तन की दुकानों पर प्रेशर कुकर से लेकर चम्मच-गिलास तक की खरीदारी होती रही। मेन रोड पर सजी बर्तन की दुकानों के आगे भीड़ के चलते कई बार जाम की नौबत आ गई। शाम के वक्त भीड़ और अधिक बढ़ गई थी। गोला बाजार स्थित सराफा की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण व सिक्कों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। नए डिजाइन के आकर्षक आभूषणों की बिक्री से दुकानदारों की खुशी झलक रही थी। टीवी व फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ थी। हर बार की तरह ही धनतेरस पर बाइक एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की भीड़ दिखी। हर कोई अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी करते दिखा। महिलाओं ने स्कूटी खरीदने में रुचि दिखाई तो युवक दमदार इंजन वाले बाइक की डिमांड कर रहे थे।
विज्ञापन


दिन भर लगता रहा जाम
धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार में आई भीड़ के चलते मेंहदावल बाईपास से लेकर बैंक चौराहे तक भीड़ लगती रही। मेंहदावल चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद बार-बार जाम लग रहा था। वजह यह कि सड़क पर फैली दुकानों के आगे ग्राहक व बाइकें खड़ी थीं। दोपहर में सीओ सदर रमेश कुमार व कोतवाल खलीलाबाद सुधीर कुमार सिंह गश्त पर निकले। इन लोगों ने बाजार में पैदल गश्त कर सड़क पर खड़ी गाड़ियों को किनारे कराया और चौराहे पर लगे पुलिस कर्मियों को बड़े वाहनों के बाजार में जाने से मनाकर स्थिति को थोड़ा सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के लिए मंदिर पहुंचे गाड़ी मालिक
एजेंसी से नई बाइक खरीदने वाले सीधे समयजी माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचे और विधिवत पूजा पाठ कराया। समयजी माता मंदिर के सामने पूूजा कराने के लिए कई पंडित लगे हुए थे। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed