{"_id":"61eee50b162c8c4ed3519fb4","slug":"18-172-persons-vaccinated-khalilabad-news-gkp4248102159","type":"story","status":"publish","title_hn":"18,172 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18,172 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन
18,172 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 163 गांवों में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके स्थान पर 18,172 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगी बूस्टर डोज शामिल है।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 163 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2400 रखा गया था। उसके स्थान पर 2142 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के स्थान पर 2400, नाथनगर में 2400 के स्थान पर 120, सांथा में 2400 के स्थान पर 610, सेमरियावां में 2400 के स्थान पर 2748, मेंहदावल में 2400 के स्थान पर 1560, हैंसर बाजार में 2400 के स्थान पर 1734, बेलहर में 2400 के स्थान पर 745, बघौली में 2400 के स्थान पर 4983, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के स्थान पर 970 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के स्थान पर 160 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।