फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पंचायतीराज विभाग ने शुरू की तैयारी

पंचायतीराज विभाग ने शुरू की तैयारी

Wed, 21 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग ने शुरू की तैयारी
केंद्रीय टीम करेगी ओडीएफ घोषित गांवों की पड़ताल
विज्ञापन

नेशनल ऐनुअल रूरल सेम्पल सर्वे टीम जाएगी ओडीएफ गांवों में
छह जून से पहले ओडीएफ घोषित गांवों का देखेंगे हाल
शौचालय निर्माण व प्रयोग की लेगी जानकारी
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। जिले में इस वर्ष छह जून से पहले ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों की एक केंद्रीय टीम जांच करेगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने तैयारियां शुरू करा दी है। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को इसके लिए ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को भी जांच से पहले गांव में निगरानी करने को कहा गया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 2.34 लाख घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। सभी 794 ग्राम पंचायतों के 1605 राजस्व गांवों में इसके लिए अभियान चल रहा है। पंचायतीराज विभाग ने सभी 794 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेज दिया है। यह दीगर है कि अब भी तमाम गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। इस बीच स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जमीनी हकीकत जानने व इससे संबंधित आंकड़े एकत्रित करने के लिए एक केंद्रीय टीम जिले में आने वाली है।
विज्ञापन

नेशनल ऐनुअल रुरल सेम्पल सर्वे (एनएआरएसएस) की यह टीम छह जून से पहले ओडीएफ घोषित गांवों में जाएगी और वहां परिवारों की संख्या, बने शौचालयों की संख्या, शौचालयों की वर्तमान हालत, खुले में शौच जाने वालों की संख्या, शौचालय निर्माण के बाद भी उनका उपयोग नहीं करने का कारण आदि से संबंधित आंकड़े एकत्रित करेगी। टीम ग्रामीणों तथा अफसरों से भी इस विषय में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब हालात बदलने में जुटे अफसर
एनएआरएसएस टीम के आने की सूचना ने पंचायतीराज विभाग के जिम्मेदारों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, आंकड़े कागज में जितने दुरूस्त हैं, मौके पर हालात उतने ही जुदा। जनपद का शायद ही कोई ऐसा गांव हो जहां जरूरत अनुरूप शौचालय बन पाए हों। कई ग्राम पंचायतें तो ऐसी हैं जो ओडीएफ घोषित होने के बाद भी कमोवेश पहले जैसी हालत में हैं। ऐसे में अफसरों को इस बात की चिंता सता रही है कि टीम किसी ऐसे गांव में पहुंच गई तो राष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हो जाएगी। इसलिए गांवों में कर्मचारियों को लगाकर कार्य कराया जा रहा है।


सभी को दिया गया है निर्देश : डीपीआरओ
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि केंद्रीय सर्वे टीम के आने की सूचना मिली है। नवंबर में ही टीम के आने की संभावना है। टीम छह जून से पहले ओडीएफ बने गांवों में जाएगी। इसे देखते हुए सभी एडीओ पंचायत को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। बेलहर ब्लॉक में इसके लिए एडीओ पंचायत व सचिवों के साथ बैठक की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed