{"_id":"5bd36a84bdec22694d431b4b","slug":"171540582020-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों ने ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों ने ज्ञापन दिया
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुनकरों ने डीएम को दिया ज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के बैनर तले बुनकरों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया। इस दौरान बुनकरों ने मांग रखी कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन बुनकरों को आम उपभोक्ताओं से पांच गुना अधिक सब्सिडी दे। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के लोग घर बैठकर बिल बना रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए।
उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बखिरा, अमरडोभा ग्राम को नगर पंचायत बनाने की मांग लगातार की जा रही है। सरकार ने इसकी घोषणा भी की थी, लेकिन अब तक नगर पंचायत का गठन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बुनकरों को नया विद्युत कनेक्शन दिया जाए। नया पासबुक बनाया जाए और जो लोग पीडी कराना चाहते हैं, उन्हें नोड्यूज दिया जाए। बांसी, नंदौर, बखिरा मार्ग बदहाल है, इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद नसीम अंसारी, डॉ.जमाल अंसारी, जर्रार अहमद, शमशुलहक, हिमायतुल्लाह, अब्दुल कलाम, अकबर अली,, गयासुद्दीन, नियाज अहमद, वसीउल्लाह, सद्दाम आदि शामिल रहे।