फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

Sun, 14 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
वोटर आईडी कार्ड

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी बूथों पर मतदाता बनाने और नाम संशोधन का कार्य हुआ। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल व एचआर इंटर कालेज सहित सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
खलीलाबाद कस्बे के जूनियर हाईस्कूल, एचआर इंटर कालेज, पीवी गर्ल्स इंटर कालेज, मौलाना आजाद इंटर कालेज तथा ग्रामीण क्षेत्र के चकदही, केरमुआ, बनियाबारी, गौसपुर आदि बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने व नाम संशोधन के लिए आवेदन फार्म भरकर जमा किया।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार को एसडीएम जसधीर सिंह यादव ने सांथा प्रथम व जिगिना सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मेंहदावल विधानसभा में कुल करीब 504 बूथ है। जिसमें नाम का विलोपन व बढोत्तरी के साथ ही अन्य कार्य संपादित किए जा रहे हैं उनके साथ तहसीलदार प्रियंका चौधरी व नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह आदि उपस्थित रहे। पौली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम बाबूराम ने विधान सभा क्षेत्र धनघटा के बूथों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 421 बूथों पर इस समय मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष आयु के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। साथ ही मृतकों का नाम हटाने और नाम में हुई गलती को सुधारने का भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed